Home / राज्य / अज्ञात वृद्ध मिलने से क्षेत्र में हलचल,लक्ष्मीपुर सीएचसी मे भर्ती,जिला अस्पताल रेफर  

अज्ञात वृद्ध मिलने से क्षेत्र में हलचल,लक्ष्मीपुर सीएचसी मे भर्ती,जिला अस्पताल रेफर  

 

लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता

लक्ष्मीपुर  क्षेत्र में अज्ञात वृद्ध व्यक्ति मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। जिसे सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार 75 वर्षीय व्यक्ति एकमा रोड लक्ष्मीपुर के पास मिला। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।वृद्ध का रंग सावला, कद लगभग 5 फीट 6 इंच बताया जा रहा है।पहनावे में उसने सफेद हाफ कुर्ता और स्लेटी रंग का हाफ लोवर पहन रखा था। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया।मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भिजवाया,जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि किसी को इस व्यक्ति के बारे में जानकारी हो, तो वे तुरंत थाना पुरंदरपुर या सीएचसी लक्ष्मीपुर से संपर्क करें।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल