Home / Uncategorized / बागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, दंपति समेत 4 की मौत  

बागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, दंपति समेत 4 की मौत  

 

हमीरपुर

रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दंपति समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-34 पर छिरका चौराहा के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग बागेश्वर धाम से दर्शन कर वापस कानपुर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।

मृतकों की पहचान नरेंद्र कुमार (55), मीना (54), राजकपूर (57) और चालक आयुष चौहान (25) निवासी लखनऊ के रूप में हुई है। वहीं रेखा (52) की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक राजकपूर और मीना पति-पत्नी थे। बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल