Home / Uncategorized / जौनपुर में चर्चित दूल्हा हत्या कांड में पुलिस को बड़ी सफलता रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

जौनपुर में चर्चित दूल्हा हत्या कांड में पुलिस को बड़ी सफलता रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

जौनपुर

चर्चित दूल्हा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल एक लाख रुपये के इनामी बदमाश रवि यादव को पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ देर रात रानीमऊ मोड़ के पास हुई।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि रवि यादव इलाके में मौजूद है। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। खुद को चारों ओर से घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ के दौरान केके सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी। वहीं श्रीप्रकाश शुक्ला और एसओजी टीम के प्रवीण यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं, जिससे उनकी जान बच गई।

गौरतलब है कि 1 मई को शादी के लिए बारात लेकर जा रहे 25 वर्षीय आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात में सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस अब फरार आरोपियों प्रदीप बिंद और भोले राजभर की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल