Home / सामाजिक / चानकी घाट-जंगल गुलरिया मार्ग शीघ्र बनवाने की मांग जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र   

चानकी घाट-जंगल गुलरिया मार्ग शीघ्र बनवाने की मांग जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र   

देवदह से श्रीनरायन गुप्ता 

सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर जंगल चानकी घाट से जंगल गुलरिया तक निर्माणाधीन सड़क को बरसात से पहले पूरा कराने की मांग को लेकर देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र राव व सहित स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी महराजगंज को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के विकास, पर्यटन संवर्धन तथा आम जनमानस की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि वनटांगिया कांधपुर दर्रा नर्सरी को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर पिछले कई वर्षों से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। चानकी घाट से जंगल गुलरिया तक सड़क का निर्माण पूरा होने पर भगवान बुद्ध के ननिहाल के रूप में प्रसिद्ध ऐतिहासिक बौद्ध स्थल देवदह सीधे नौतनवा तहसील और जिला मुख्यालय से जुड़ जाएगा। इससे लोगों की यात्रा दूरी कम होगी तथा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। बताते चलें कि बुधवार को जिलाधिकारी देवदह का भौतिक निरीक्षण करने आये हुए थे। मांग पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्माण कार्य निर्धारित सरकारी मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है तथा वर्तमान समय में निर्माण कार्य पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है। जबकि लक्ष्मीपुर से तिनकोनिया वनटांगिया तक का मार्ग बनकर तैयार हो चुका है। जितेन्द्र राव ने जिलाधिकारी से बरसात शुरू होने से पहले सड़क निर्माण कार्य को पुनः शुरू कराकर शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मार्ग के निर्माण से नौतनवा तहसील क्षेत्र के हजारों लोगों को जिला मुख्यालय तक आने-जाने में सुविधा होगी। साथ ही देवदह जैसे महत्वपूर्ण बौद्ध पर्यटन स्थल तक पहुंच भी आसान होगी। इस मौके पर इस अवसर पर जितेंद्र राव, महेंद्र जायसवाल, लक्ष्मीचन्द्र पटेल, मनोज कन्नौजिया, बबलू तिवारी, प्रह्लाद आदि उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल