Home / राजनीत / यूपी में चुनावी हलचल तेज, सीट बंटवारे पर इसी महीने मंथन करेगी बीजेपी, नई प्रदेश टीम का भी जल्द ऐलान

यूपी में चुनावी हलचल तेज, सीट बंटवारे पर इसी महीने मंथन करेगी बीजेपी, नई प्रदेश टीम का भी जल्द ऐलान

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) इसी महीने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर मंथन शुरू कर सकती है। पार्टी नेतृत्व चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने और सहयोगियों के साथ साझा रणनीति बनाने में जुटा है।

इसी क्रम में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद, राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी और अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। माना जा रहा है कि बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, गठबंधन की मजबूती और सीटों के संभावित बंटवारे पर चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा सहयोगी दलों के साथ मिलकर एक साझा चुनावी रोडमैप तैयार करने की दिशा में काम कर रही है, ताकि चुनावी मैदान में एनडीए की एकजुटता और प्रभाव को और मजबूत किया जा सके।

वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की नजरें केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा संगठन की नई टीम के गठन पर भी टिकी हैं। जानकारी के मुताबिक, इसी सप्ताह उत्तर प्रदेश भाजपा की नई प्रदेश टीम की घोषणा की जा सकती है।

नई टीम में करीब 50 प्रतिशत नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना है। साथ ही प्रदेश संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए छह क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान किया जा सकता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल