Home / अपराध / तेरहवीं से लौट रहे लोगों के ऑटो पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत, आठ घायल

तेरहवीं से लौट रहे लोगों के ऑटो पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत, आठ घायल

कासगंज

जनपद में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। हादसा ढोलना थाना क्षेत्र के कासगंज-अतरौली मार्ग पर गांव भरसौली के समीप हुआ, जहां तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे लोगों से भरे ऑटो पर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जनपद के छर्रा थाना क्षेत्र के गांव अलपपुर निवासी कुछ लोग कासगंज के गांव गढ़ी में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे सभी लोग ऑटो से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भरसौली गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गई।

हादसे में ऑटो सवार लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और ऑटो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने राकेश, योगेंद्र और मान सिंह को मृत घोषित कर दिया। तीनों मृतक अलीगढ़ जनपद के गांव अलपपुर के निवासी थे। हादसे में आठ अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी कासगंज पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल