Home / शिक्षा / 465 विद्यालयों की मान्यता रद्द, प्रयागराज के 25 स्कूल भी शामिल; नए प्रवेश पर लगी रोक  

465 विद्यालयों की मान्यता रद्द, प्रयागराज के 25 स्कूल भी शामिल; नए प्रवेश पर लगी रोक  

प्रयागराज

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रदेश के 465 मान्यता प्राप्त हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालयों की मान्यता तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी है। इस बड़ी कार्रवाई में प्रयागराज जिले के 25 विद्यालय भी शामिल हैं। परिषद की आंतरिक जांच में सामने आया कि इन विद्यालयों से पिछले दो वर्षों के दौरान एक भी छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हुआ था।

परिषद के सचिव भगवती सिंह ने समीक्षा के बाद मान्यता निरस्त किए गए सभी विद्यालयों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। बताया गया कि ये विद्यालय उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित विद्यालय मान्यता प्रदान करने की नियमावली के विशेष प्रावधानों के तहत मान्यता प्राप्त थे। हालांकि शासन और बोर्ड स्तर पर हुई आकस्मिक जांच एवं परीक्षण में पाया गया कि संबंधित विद्यालय निर्धारित अनिवार्य शर्तों का पालन नहीं कर रहे थे।

बोर्ड ने कार्रवाई से पहले संबंधित विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया था। निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर परिषद ने उनकी मान्यता समाप्त करने का निर्णय लिया।

सचिव भगवती सिंह के अनुसार, जिन विद्यालयों की मान्यता निरस्त की गई है, वे शैक्षिक सत्र 2025-26 से किसी भी कक्षा में नए विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं ले सकेंगे। साथ ही सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल