Home / विदेश / लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला कायाकल्प पुरस्कार

लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला कायाकल्प पुरस्कार

लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता

महराजगंज : बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, सफाई समेत सात मानकों पर खरा उतरने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर को कायाकल्प पुरस्कार मिला है। इसके तहत चयनित अस्पतालों को एक-एक लाख रुपये अतिरिक्त मिलेगा। इस धन का उपयोग अस्पताल पर सुविधाओं को बढ़ाने के लिए होगा।कायाकल्प पुरस्कार के लिए शासन की टीम ने जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्था की पड़ताल करने के बाद रिपोर्ट दिया था। इसमें कई सीएचसी को जनपद में अव्वल स्थान मिला है। जनपद के कुल छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्यांकन हुआ था। मूल्यांकन में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लक्ष्मीपुर सीएचसी को चुना गया।समाजसेवी सीपी मिश्र,राकेश पांडेय,परवेज खां,सूरज मद्धेशिया ने बताया कि लक्ष्मीपुर सीएचसी पूर्व अधीक्षक डा. बी. के शुक्ला के अथक प्रयास व सूझबूझ से कायाकल्प योजना में चयन हुआ है।बधाई के पात्र है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल