Home / राज्य / लक्ष्मीपुर में स्वयंसेवको का पथ संचलन में दिखा राष्टीय एकता व देश भक्ति की झलक

लक्ष्मीपुर में स्वयंसेवको का पथ संचलन में दिखा राष्टीय एकता व देश भक्ति की झलक

लक्ष्मीपुर श्रीनरायन गुप्ता

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शताब्दी वर्ष पर गुरूवार को लक्ष्मीपुर के ब्लाक मुख्यालय से विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों पूर्ण गणवेश के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह पथ संचलन ब्लाक परिसर से शुरू हुआ।

पथ संचलन लक्ष्मीपुर ब्लाक परिसर से प्रारंभ हुआ। जो रेलवे क्रासिंग, सालिकराम चौराहा, अस्पताल चौराहा होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रचारक नागेन्द्र जी ने की। इस बीच लोगों ने पथ संचलन का पुष्प वर्षा से स्वागत कर साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने ‘माँ भारती’ के जयघोष, राष्ट्र भक्ति के नारे और एकता के संदेश दिए। पथ संचलन के माध्यम से कस्बे में एकता, अनुशासन और संगठन का उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

संघ के जिला प्रचारक नागेन्द्र जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष केवल संघ की उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि राष्ट्र सेवा के प्रति नई ऊंचाई और निष्ठा का संकल्प है। उन्होंने बताया कि संघ में ऊंच-नीच और छुआछूत जैसी कुरीतियों का कोई स्थान नहीं है। व्यक्ति के निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है, और यही संघ का मूल उद्देश्य रहा है। संचलन में हरिकेश पाठक, चन्द्रप्रकाश मिश्र, अमित कुमाय्र सिंह, दुर्गाशंकर शुक्ल, रानू पाण्डेय, परवेज अहमद, सूर्यप्रकाश सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल