Home / सामाजिक / मुशीलाल इंटर कॉलेज से शहीद स्थल तक निकली तिरंगा यात्रा

मुशीलाल इंटर कॉलेज से शहीद स्थल तक निकली तिरंगा यात्रा

 

लक्ष्मीपुर महराजगंजसे श्रीनरायन गुप्ता 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को मुनीलाल इंटर कॉलेज लक्ष्मीपुर से शहीद स्थल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी एवं अशोक जायसवाल ने किया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में छात्र, युवा और कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

यात्रा कॉलेज परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद स्थल पहुंची। यहां देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। युवाओं को शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी मौजूद रहा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल