Home / शिक्षा / नौतनवा की सुमन लता यादव ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

नौतनवा की सुमन लता यादव ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

 

लक्ष्मीपुर महराजगंज  से श्रीनरायन गुप्ता

नौतनवा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 निवासी एवं नौतनवा इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक गणेश प्रसाद यादव की पुत्री सुमन लता यादव ने वनस्पति विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सुमन लता यादव के शोध का विषय “Studies on Powdery Mildew and Downy Mildew Diseases Associated with Cauliflower Crop and Their Biocontrol” रहा। शोध के दौरान उन्होंने फूलगोभी की फसल को प्रभावित करने वाले पाउडरी मिल्ड्यू और डाउनी मिल्ड्यू रोगों का अध्ययन करते हुए इनके जैविक नियंत्रण के उपायों पर शोध किया।

सुमन लता यादव ने प्रारंभिक शिक्षा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नौतनवा से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पूरी की। शिक्षा के क्षेत्र में भी वह लगातार अपनी सेवाएं दे रही हैं।

वर्तमान में सुमन लता यादव बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के माध्यम से चयनित होकर इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। उनकी तैनाती पश्चिमी चंपारण जिले में है।

उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल