Home / सामाजिक / लक्ष्मीपुर ब्लाक सभागार में मिशन शक्ति -5 बेटी बहू सम्मेलन का हुआ आयोजन  

लक्ष्मीपुर ब्लाक सभागार में मिशन शक्ति -5 बेटी बहू सम्मेलन का हुआ आयोजन  

 

लक्ष्मीपुर महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत मंगलवार को लक्ष्मीपुर ब्लाक सभागार में बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा, समूह सखी और मिशन शक्ति से जुड़ी महिलाओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

मास्टर ट्रेनर कालिका सिंह, ब्लाक ट्रेनर सुनील यादव और मिशन शक्ति प्रभारी नेहा कुमारी ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने 1090 महिला पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन के उपयोग के बारे में बताया।

महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए। किसी अनजान व्यक्ति से ओटीपी साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील की गई। साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के तरीकों की भी जानकारी दी गई।

इस दौरान नर्वदा विश्वकर्मा, चुल्हाई, कांस्टेबल सीमा, सुमन शुक्ला, शारदा चौरसिया, प्रियंका श्रीवास्तव, अनीता, उषा पाल, पूजा गौड़, मीरा जायसवाल और स्नेहलता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल