Home / शिक्षा / क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने कोल्हुई थाने का किया निरीक्षण, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने कोल्हुई थाने का किया निरीक्षण, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

 

कोल्हुई महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

क्षेत्राधिकारी फरेंदा द्वारा बुधवार को थाना कोल्हुई का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा पुलिस व्यवस्था की जानकारी ली गई।

इसके बाद क्षेत्राधिकारी ने विद्यालय के छात्रों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई, अनुशासन और भविष्य के लक्ष्य को लेकर बातचीत की। छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें मेहनत और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और निरंतर प्रयास से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

क्षेत्राधिकारी ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

पुलिस अधिकारियों से भी छात्रों की सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े विषयों पर ध्यान देने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान थाना कोल्हुई पुलिस टीम मौजूद रही।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल