Home / सामाजिक / गांधी के विचारों को आत्मसात कर समाज निर्माण में योगदान दें विद्यार्थी सत्य और अहिंसा के साथ स्वच्छता व सामाजिक सद्भाव को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

गांधी के विचारों को आत्मसात कर समाज निर्माण में योगदान दें विद्यार्थी सत्य और अहिंसा के साथ स्वच्छता व सामाजिक सद्भाव को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

साधु शरण भारद्वाज इंटर कॉलेज, बेलवाकाजी में महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने गांधीजी के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के मूल्यों को व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।

हमुख्य अतिथि दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज के डायरेक्टर एवं गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा को अपने जीवन का आधार बनाकर सामाजिक बदलाव की दिशा में कार्य किया। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी हैं। युवा पीढ़ी उनके आदर्शों को अपनाकर सकारात्मक परिवर्तन में अपनी भूमिका निभा सकती है।

पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. घनश्याम शर्मा ने कहा कि गांधीजी का चिंतन लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करता है। विद्यार्थियों को गांधीजी के विचारों को केवल पढ़ने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने आचरण में भी उतारना चाहिए।

सिटीजन फोरम के सचिव शमशुलहुदा खान ने स्वच्छता, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझकर कार्य करना होगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को देश के महापुरुषों के विचारों से जोड़ने के

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल