Home / शिक्षा / UPSSSC चयन के बाद गांव पहुंचे देवब्रत, मुड़ली चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत

UPSSSC चयन के बाद गांव पहुंचे देवब्रत, मुड़ली चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत

 

लक्ष्मीपुर महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की परीक्षा में राजपुर खुर्द निवासी देवब्रत पटेल का सहायक लेखाकार पद पर चयन होने के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। देवब्रत का चयन आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षक निदेशालय, लखनऊ के लिए हुआ है। उनकी सफलता से परिवार के साथ ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

गांव पहुंचने पर मुड़ली चौराहे पर पूर्व प्रधान सुयश त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने देवब्रत पटेल का फूल-मालाओं से स्वागत किया। लोगों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

देवब्रत पटेल, पुत्र अवधेश पटेल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार के सदस्यों, मार्गदर्शकों के सहयोग और निरंतर मेहनत व लगन को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और लगातार प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है।इस मौके उनके शिक्षक गुरू अम्बुजेश्वर पटेल,सीतापुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं बड़े ताऊ डॉ. गोरखनाथ पटेल, लखनऊ के उपजिलाधिकारी पवन पटेल समेत अन्य शुभचिंतकों ने देवब्रत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि देवब्रत अपनी नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल