Home / सामाजिक / अड्डा बाजार को ब्लॉक बनाने की मांग फिर उठी, मुख्यमंत्री को भेजा ऑनलाइन पत्र

अड्डा बाजार को ब्लॉक बनाने की मांग फिर उठी, मुख्यमंत्री को भेजा ऑनलाइन पत्र

 

अड्डा बाजार महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता

अड्डा बाजार को नवीन विकास खंड का दर्जा दिए जाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। क्षेत्र के युनुस खान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ऑनलाइन प्रार्थना पत्र भेजकर अड्डा बाजार को नया विकास खंड घोषित किए जाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि अड्डा बाजार और आसपास के दर्जनों गांवों की बड़ी आबादी वर्तमान में विकासखंड मुख्यालय से जुड़ी प्रशासनिक सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय करने को मजबूर है। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, विकास कार्यों से संबंधित मामलों और विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर स्थित ब्लॉक मुख्यालय जाना पड़ता है। इससे लोगों का समय और धन दोनों खर्च होता है।

युनुस खान ने कहा कि अड्डा बाजार को विकास खंड का दर्जा मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रशासनिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही विकास कार्यों में भी तेजी आएगी।

उन्होंने बताया कि अड्डा बाजार को ब्लॉक बनाने की मांग वह पूर्व में भी शासन-प्रशासन के समक्ष उठा चुके हैं। अब मुख्यमंत्री को ऑनलाइन पत्र भेजकर एक बार फिर इस मांग को प्रमुखता से रखा गया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र का सर्वेक्षण कराकर अड्डा बाजार को नवीन विकास खंड घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल