Home / शिक्षा / अनामिका त्रिपाठी को वनस्पति विज्ञान में पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र में खुशी की लहर

अनामिका त्रिपाठी को वनस्पति विज्ञान में पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

लक्ष्मीपुर महराजगंजसे श्रीनरायन गुप्ता 

विकास खंड क्षेत्र के बरगदवा अयोध्या गांव निवासी श्रवण कुमार पाण्डेय की पत्नी अनामिका त्रिपाठी ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्हें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान विषय में पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की गई है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अनामिका त्रिपाठी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और पति को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों के निरंतर सहयोग, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन के बिना यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं था। शोध कार्य के दौरान आई चुनौतियों के बावजूद उन्होंने निरंतर मेहनत और लगन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी।

उनके पति श्रवण कुमार पाण्डेय वर्तमान में देवरिया में सहायक चकबंदी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने भी अनामिका की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण का यह परिणाम है। अनामिका की उपलब्धि की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने इसे गांव और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करेगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल