Home / राजनीत / ड्रग का सैंपल दिखाने के बहाने बुलाया, वसूली गैंग ने पीट-पीटकर की हत्या सिपाही आशीष समेत आठ गिरफ्तार, शरीर पर मिले दांत के निशान से खुला परवेज की मौत का राज

ड्रग का सैंपल दिखाने के बहाने बुलाया, वसूली गैंग ने पीट-पीटकर की हत्या सिपाही आशीष समेत आठ गिरफ्तार, शरीर पर मिले दांत के निशान से खुला परवेज की मौत का राज

 

झांसी

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के विजयनगर में ड्रग पेडलर परवेज की मौत के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के अनुसार, एक्स्टॉर्शन गैंग से जुड़े आरोपियों ने ड्रग का सैंपल दिखाने के बहाने परवेज को बुलाया था। इसके बाद उसे पुलिस से गिरफ्तार कराने की धमकी देकर वसूली का प्रयास किया गया। विरोध करने पर कार के अंदर उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस सिपाही आशीष समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के समय तीन कारों में कुल 11 लोग सवार थे। कार में परवेज और आरोपियों के बीच विवाद के बाद हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि भूपेंद्र और शनि ने उसके साथ मारपीट की। नशे में होने के कारण वह मारपीट के दौरान कार से नीचे गिर गया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

जांच के दौरान परवेज के शरीर पर मिले दांत से काटने के निशान पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुए। इन निशानों समेत अन्य साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने घटना की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ‘राष्ट्रभक्त’ नाम से एक संगठन भी चलाते थे। वे परवेज को पुलिस से गिरफ्तार कराने की धमकी देकर उससे रुपये वसूलने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और मारपीट में उसकी जान चली गई।

मृतक परवेज बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीए-एलएलबी का छात्र भी था। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल