Home / शिक्षा / दस साल से शिक्षकों के पद खाली, छात्रों ने कॉलेज के बाहर किया प्रदर्शन

दस साल से शिक्षकों के पद खाली, छात्रों ने कॉलेज के बाहर किया प्रदर्शन

 

आजमगढ़

अजमतगढ़ ब्लॉक स्थित स्मिथ इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी और फीस वसूली के विरोध में सोमवार सुबह छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों छात्रों ने कॉलेज के बाहर धरना-प्रदर्शन कर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र सुबह करीब सात बजे से जुटे और लगभग दो घंटे तक प्रदर्शन करते रहे।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति की मांग उठाई। छात्रों का कहना है कि जून 2026 से भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं, जबकि गणित के लेक्चरर का पद करीब नौ वर्षों से खाली है। 1100 से अधिक विद्यार्थियों वाले विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

छात्रों ने आरोप लगाया कि संबंधित विषयों के शिक्षक नहीं होने के बावजूद प्रति छात्र 50 रुपये फीस वसूली जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मांग पूरी होने तक प्रदर्शन पर डटे रहे।

बाद में प्रधानाचार्य रामनकुल राव ने 48 घंटे के भीतर तीनों विषयों के शिक्षकों की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। प्रधानाचार्य ने फीस वसूली के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विद्यालय में केवल निर्धारित सरकारी शुल्क ही लिया जा रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल