Home / राज्य / दीदी आइये “मछली खाने का कंपटीशन कर लें…” Himanta Biswa Sarma   

दीदी आइये “मछली खाने का कंपटीशन कर लें…” Himanta Biswa Sarma   

 

गुवाहाटी/ कोलकाता

असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर तीखा हमला बोलते हुए उनके बयानों को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि “दीदी मुद्दों की बात नहीं करतीं, काम की बात नहीं करतीं, बल्कि यह कहती हैं कि बंगाल में बीजेपी के आने से मछली बंद हो जाएगी।”

सरमा ने व्यंग्यात्मक अंदाज में आगे कहा, “ममता दीदी आइए, मछली खाने का कंपटीशन करते हैं। मैं आपसे ज्यादा मछली खाऊंगा।” उनके इस बयान को राजनीतिक बयानबाजी के साथ-साथ सांस्कृतिक मुद्दों पर तंज के रूप में देखा जा रहा है।

दरअसल, पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मछली खाने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। Mamata Banerjee ने हाल ही में दावा किया था कि बीजेपी के सत्ता में आने पर राज्य की खानपान परंपराओं पर असर पड़ सकता है, जिसमें मछली भी शामिल है। वहीं, Himanta Biswa Sarma का यह बयान उसी संदर्भ में आया है, जिसे बीजेपी की ओर से विपक्ष पर पलटवार के रूप में देखा जा रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल