Home / सामाजिक / लक्ष्मीपुर बीडीओ मृत्युंजय यादव के पिता चन्द्रकेशव यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

लक्ष्मीपुर बीडीओ मृत्युंजय यादव के पिता चन्द्रकेशव यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

लक्ष्मीपुर महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

विकास खंड लक्ष्मीपुर के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मृत्युंजय यादव के पिता चन्द्रकेशव यादव का रविवार रात करीब 12 बजकर 30 मिनट र निधन हो गया। वह बस्ती जनपद के निवासी थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों तथा क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, चन्द्रकेश यादव 92 वर्ष के थे। वे सरल, मिलनसार एवं सामाजिक स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

शोक व्यक्त करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में शुभचिंतक, रिश्तेदार और स्थानीय लोग उनके आवास पहुंचे तथा परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पाण्डेय,

सीपी मिश्र, हरिकेश पाठक, रामसहाय पांडेय, अमन शुक्ल,बलाराज यादव,सरदार गोल्डी सिह,रानू पाण्डेय,प्रधान संघ अध्यक्ष अखिलेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं कर्मचारियों ने भी शोक संदेश जारी कर चन्द्रकेश यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल