Home / प्रशासनिक / वांछित अभियुक्त को कोल्हुई पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

वांछित अभियुक्त को कोल्हुई पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

 

कोल्हुई से श्रीनरायन गुप्ता 

थाना कोल्हुई पुलिस ने मंगलवार को वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार 29 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11:15 बजे ग्राम गुलरिहा कला ओवरब्रिज के पास से मुकदमा अपराध संख्या 147/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त गोलू उर्फ धर्मेंद्र पुत्र जुगानी, निवासी हरमंदिर कला, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार पटेल, कांस्टेबल राहुल सिंह और कांस्टेबल आकाश कुमार खरवार शामिल रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल