Home / प्रशासनिक / वारंटी को कोल्हुई पुलिस ने किया गिरफ्तार

वारंटी को कोल्हुई पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

कोल्हुई से श्रीनरायन गुप्ता 

थाना कोल्हुई पुलिस ने मंगलवार को वारंट के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार ग्राम परासखाड़ निवासी सीताराम चौरसिया पुत्र राजेंद्र चौरसिया, उम्र करीब 35 वर्ष, के खिलाफ वाद संख्या 2186/25 में धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित वारंट जारी था।

पुलिस टीम ने 29 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे ग्राम परासखाड़ से आरोपित सीताराम चौरसिया को गिरफ्तार किया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल राजू यादव तथा कांस्टेबल आशुतोष पांडेय शामिल रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल