Home / सामाजिक / शिक्षित बिटिया ही सशक्त समाज की आधारशिला-अंजली पाण्डेय लक्ष्मीपुर ब्लाक सभागार चला जागरूकता कार्यक्रम 

शिक्षित बिटिया ही सशक्त समाज की आधारशिला-अंजली पाण्डेय लक्ष्मीपुर ब्लाक सभागार चला जागरूकता कार्यक्रम 

महराजगंज लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता 

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को विकास खंड लक्ष्मीपुर सभागार में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया गया।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंजली पांडे ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वे अपने बच्चों, विशेषकर बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करें तथा समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षित और जागरूक बेटियां ही परिवार, समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा प्रसाद ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत दिनेश पाठक,प्रभाकर मिश्रा, शुभम पांडे,अमरेंद्र पांडे, छोटेलाल तथा रविकांत सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल