Home / राज्य / नहीं मिल रहे सेक्रेटरी,परिवार रजिस्टर नकल के लिए भटक रहा विकलांग लक्ष्मीपुर ब्लाक में परिवार रजिस्टर नकल, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे हैं पीडित

नहीं मिल रहे सेक्रेटरी,परिवार रजिस्टर नकल के लिए भटक रहा विकलांग लक्ष्मीपुर ब्लाक में परिवार रजिस्टर नकल, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे हैं पीडित

 

लक्ष्मीपुर ‌से श्रीनरायन गुप्ता 

 

लक्ष्मीपुर ब्लाक मुख्यालय पर ग्रामों में तैनात ग्राम सचिवों के कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। लक्ष्मीपुर ब्लाक में तैनात सेक्रेटरी गांवों में विकास कार्यों के साथ लोक कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर पात्रों को लाभान्वित करने की जिम्मेदारी है। वही सचिव अपने निर्धारित आवास पर न रह अन्यत्र स्थान से ड्यूटी करते हैं।

सचिवों को ग्राम सचिवालयों पर गये महिनों बीत जाता है। वही ब्लाक पर आवास पर कब आते हैं, इसका पता कभी नहीं चलता है। पीड़ित थक हारकर मजबूरन बैरंग लौट जाते हैं। शुक्रवार को ब्लाक के ग्राम पंचायत विनोद कुमार विकलांग होते हुए एक सप्ताह से दौड़ रहे हैं। वही भोतहां निवासी रहमतुल्लाह, एकमा के गुलाब, मुडली श्रीनिवास, परसौनी के गणेश , श्रीराम प्रकाश आदि ग्राम सचिवों का इंतजार करते दिखे। अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि सेक्रेटरी साहब का पन्द्रह दिनों से ब्लाक पर आते हैं पर मुलाकात नहीं होती है।

इस संदर्भ में बीडीओ लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव ने बताया कि सचिवों सख्त हिदायत दी गयी है कि पीड़ितों के तत्काल समस्या का निस्तारण करे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल