नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के तहत गुरुवार को जारी मतदान के बीच दोपहर 1 बजे तक अच्छी वोटिंग दर्ज की गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 62.18 प्रतिशत और तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं।
पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हो रहा है, जो राज्य के 16 जिलों में फैली हैं। शेष 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। वहीं तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग हो रही है।
मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।
इस बीच बंगाल के सुजापुर क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार सबीना यास्मीन ने केंद्रीय बलों पर मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि अतिरिक्त जांच के कारण मतदान की रफ्तार प्रभावित हो रही है। सभी सीटों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे




