Home / राज्य / लखीमपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 की मौत, दर्जन भर घायल  

लखीमपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 की मौत, दर्जन भर घायल  

 

लखीमपुर 

जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर यात्रा करने का सिलसिला नहीं थम रहा है।बताया जा रहा है कि मुंडन संस्कार के लिए जा रही महिलाओं और बच्चों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस भीषण हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना ने एक बार फिर लखीमपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारी ढोने पर प्रतिबंध के बावजूद नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन द्वारा हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल