पकरडीहा से श्रीनरायन गुप्ता
कोल्हुई थाना क्षेत्र के पकरडीहा गांव में अज्ञात चोरों ने सड़क निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाले तारकोल के 12 ड्रम चोरी कर लिए। चोरी गए तारकोल की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।दरवाजे के बगल से बारह ड्रम तारकोल चोरी,जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार पकरडीहा गांव में संजय पांडेय के दरवाजे के बगल सड़क निर्माण कार्य के लिए तारकोल के ड्रम रखे गए थे। देर रात अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और 12 ड्रम तारकोल उठा ले गए। सुबह जब लोगों ने ड्रम गायब देखे तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरी में प्रयुक्त वाहन और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।इस संदर्भ में चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में सुनील कुमार राय के तहरीर पर जाँच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।





