Home / राजनीत / राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV फुटेज से छेड़छाड़ की आशंका, टिन्नू यादव के खुलासों से बढ़ी मुश्किलें

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV फुटेज से छेड़छाड़ की आशंका, टिन्नू यादव के खुलासों से बढ़ी मुश्किलें

अयोध्या

हिंदुओं के आराध्य के पवित्र स्थल राम मंदिर में चंदा चोरी मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए खुलासे सामने आ रहे हैं। विशेष जांच दल (SIT) को ऐसे संकेत मिले हैं जिनसे आशंका जताई जा रही है कि दान राशि में गड़बड़ी के सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की गई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच के दौरान ट्रस्ट से जुड़े कई पदाधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की गई, लेकिन कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिल सके। इससे यह भी आशंका पैदा हो रही है कि क्या किसी बड़े व्यक्ति को बचाने के लिए जानबूझकर तथ्यों को छिपाया जा रहा है ?

एसआईटी सोमवार से अयोध्या में डेरा डाले हुए है और अब तक करीब 125 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। टीम ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और दान राशि के रिकॉर्ड की भी गहन जांच की है। सूत्रों के अनुसार रिकॉर्ड में कई विसंगतियां मिली हैं।

मामले में पकड़े गए पांच संदिग्धों से भी पूछताछ की गई है। उनके बयानों के आधार पर कुछ नए नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं, बैंक कर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। प्रारंभिक जांच में बैंक की लापरवाही और प्रक्रिया में संदिग्ध भूमिका के संकेत मिले हैं।

पूछताछ के दौरान रमाशंकर उर्फ टिन्नू यादव ने ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा और तीन गणना प्रभारियों का नाम लेते हुए दान राशि की गणना की जिम्मेदारी उन पर होने की बात कही है। एसआईटी जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई और एफआईआर को लेकर फैसला कर सकती है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल