Home / शिक्षा / नीट परीक्षा में नागपुर के छात्र को अबू धाबी में मिला परीक्षा केंद्र  

नीट परीक्षा में नागपुर के छात्र को अबू धाबी में मिला परीक्षा केंद्र  

नई दिल्ली

नीट की परीक्षा दे रहे एक छात्र ने जब परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो उसे संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में परीक्षा का केंद्र मिला। मजे की बात यह कि छात्र के पास न तो पासपोर्ट है और न ही विदेश जाने भर के लिए पैसे।‌

नीट परीक्षा में तमाम गड़बड़ियों की शिकायत के बाद निरस्त हुई 3 मई की परीक्षा को दोबारा कराए जाने के बीच भी कई गड़बड़ियां लगातार सामने आ रही हैं। वह भी तब जब अब तक नीट परीक्षा के डिप्रेशन से आहत करीब डेढ़ दर्जन छात्रों ने अब तक आत्महत्या कर ली है।

इस मामले पर एनटीए ने हालांकि सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “शिकायत पर कार्रवाई की गई है और ज़रूरी जांच-पड़ताल के बाद, अगले कुछ घंटों में उम्मीदवार को नागपुर में एक सेंटर अलॉट कर दिया जाएगा। नीट की परीक्षा 3 मई, 2026 को हुई थी, लेकन बाद में पेपर लीक के आरोपों के बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गई और अब दोबारा यह परीक्षा रविवार, 21 जून को होगी। परीक्षा का संचालन कर रही एजेंसी ‘एनटीए’ पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल