Home / राजनीत / अलीगढ़ में भाजपा विधायक अनिल पाराशर का बयान, बोले बदमाशों को मुठभेड़ में ऊपर पहुंचा दिया

अलीगढ़ में भाजपा विधायक अनिल पाराशर का बयान, बोले बदमाशों को मुठभेड़ में ऊपर पहुंचा दिया

अलीगढ़

कोल विधानसभा क्षेत्र के मडराक गांव में आयोजित कुशवाह समाज एवं सर्व समाज अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा विधायक अनिल पाराशर ने उत्तर प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर को लेकर विवादित बयान दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने हाल ही में हुई एक पुलिस मुठभेड़ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कुंडल लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने महज पांच दिनों के भीतर तलाश कर मुठभेड़ में मार गिराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस ने बदमाशों को “ऊपर पहुंचा दिया”।

विधायक के इस बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कुशवाह समाज के साथ अन्य समाजों के लोग भी मौजूद रहे।

हालांकि, विधायक के बयान पर अभी तक विपक्षी दलों या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, उनके इस बयान का वीडियो और बयान सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल