Home / अपराध / गैस सिलिंडर में धमाके से दो मंजिलों की छत ढही, चार की मौत

गैस सिलिंडर में धमाके से दो मंजिलों की छत ढही, चार की मौत

 

फतेहपुर

मलवां थाना क्षेत्र के कस्बे में सोमवार शाम फल कारोबारी के घर गैस सिलिंडर में तेज धमाके के बाद मकान की ऊपरी दो मंजिलों की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे में दबने और आग की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटनास्थल पर चार गैस सिलिंडर मिले, जिनमें दो के फटने की बात सामने आई है।

कस्बा निवासी सुरेश उर्फ धुन्नर गुप्ता की चौराहे पर फल की दुकान है। सोमवार शाम घर में उनकी पत्नी उमा देवी, बेटी लक्ष्मी और छोटे भाई की पत्नी पूजा खाना बना रही थीं। बताया जा रहा है कि गैस पाइप में लीकेज के कारण आग लगी और देखते ही देखते घर में धुआं भर गया। आग की जानकारी होने पर सुरेश के बेटे कुणाल (18) और भतीजे आलोक (25) उसे बुझाने पहुंचे।

इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके के कारण मकान की ऊपरी दो मंजिलों की छत ढह गई और मलबे में कई लोग दब गए। हादसे में अर्पित (15), वेद (8) और यश उर्फ टुकटुक (6) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सुरेश की भी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल