Home / राज्य / गोंडा में भाजपा नेता ब्रजभूषण के करीबी भूपेंद्र सिंह को मारी गोली, हालत गंभीर

गोंडा में भाजपा नेता ब्रजभूषण के करीबी भूपेंद्र सिंह को मारी गोली, हालत गंभीर

 

गोंडा

जिले के परसपुर क्षेत्र अंतर्गत डेहरास ग्राम पंचायत के गजराज पुरवा में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी भूपेंद्र सिंह को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 10 बजे के बाद की है। भूपेंद्र सिंह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर कहीं जाने वाले थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में उन्हें पेट में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

फायरिंग की आवाज सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल भूपेंद्र को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर ले गए। हालत नाजुक होने पर उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमसी), लखनऊ भेजा गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल