Home / राज्य / चारों वेदों के अध्ययन के लिए पूर्वाचल पहले विद्यापीठ का भूमि का हुआ पूजन   

चारों वेदों के अध्ययन के लिए पूर्वाचल पहले विद्यापीठ का भूमि का हुआ पूजन   

 

गोरखपुर

खजनी तहसील क्षेत्र के साख डांड़ पांडे गांव में सोमवार को महर्षि सावर्ण्य वेद विद्यापीठ के स्थायी भवन का भूमि पूजन वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण हुआ। प्रातः 6 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में विद्वानों द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय रहा।

पूर्वांचल क्षेत्र में चारों वेदों के अध्ययन के उद्देश्य से स्थापित यह पहला विद्यापीठ है, जो महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन (मध्य प्रदेश) के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। विद्यालय पिछले नौ वर्षों से निरंतर सुचारू रूप से संचालित है। यहां से शिक्षा प्राप्त कर चुके छात्र वर्तमान में श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में वास्तुशास्त्र एवं ज्योतिष जैसे विषयों का अध्ययन कर रहे हैं,जो संस्थान के लिए गौरव का विषय है।

सोमवार को स्थायी भवन निर्माण के लिए विधि-विधान के साथ आधारशिला रखी गई। भूमि पूजन विद्यालय के प्रबंधक पंडित अजय पांडे ने अपनी पत्नी के साथ विधिपूर्वक संपन्न कराया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष पंडित विजय पांडे, सचिव पंडित अजय पांडे, कोषाध्यक्ष रिंकू पांडे, कार्यकारिणी सदस्य राघवेंद्र कुमार पांडे, आमोद मद्धेशिया, जितेंद्र तिवारी (पूर्व चेयरमैन, इफको ऑल इंडिया ऑफिसर्स यूनियन), कुसुम तिवारी, एम.पी. शर्मा, गीता शर्मा सहित क्षेत्र के विद्वान, शिक्षक, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय परिवार के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने संस्थापक एवं प्रबंधन समिति को बधाई देते हुए विद्यापीठ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल