Home / राजनीत / चढ़ावा विवाद के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे चंपत राय, बोले- “जीवनभर यहीं रहूंगा”

चढ़ावा विवाद के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे चंपत राय, बोले- “जीवनभर यहीं रहूंगा”

 

अयोध्या

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय करीब दो महीने बाद मंगलवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से अयोध्या में नजर आए। वह तपस्वी छावनी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने महंत परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मुलाकात की।

मंदिर परिसर में उनके पहुंचते ही मौजूद मीडिया कर्मियों ने फोटो और वीडियो बनाना शुरू किया। इस दौरान चंपत राय ने हाथ के इशारे से कैमरे बंद करने और मीडिया को बाहर रहने का संकेत दिया। इसके बाद उनकी महंत परमहंस आचार्य के साथ कुछ देर तक निजी बातचीत हुई।

बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों पर चंपत राय ने केवल इतना कहा, “मैं जीवनभर अयोध्या में ही रहूंगा।” उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े विवाद या अन्य किसी मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

उल्लेखनीय है कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद यह चंपत राय की पहली सार्वजनिक उपस्थिति मानी जा रही है। उनकी अयोध्या यात्रा और महंत परमहंस आचार्य से मुलाकात को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि दोनों के बीच हुई बातचीत के विषय में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल