Home / सामाजिक / राज्यपाल की मौजूदगी में डीडीयू विश्वविद्यालय के बाहर हंगामा, एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में विवाद, कैंट इंस्पेक्टर निलंबित

राज्यपाल की मौजूदगी में डीडीयू विश्वविद्यालय के बाहर हंगामा, एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में विवाद, कैंट इंस्पेक्टर निलंबित

 

गोरखपुर

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में गुरुवार को आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद हो गया। कार्यक्रम में राज्यपाल की मौजूदगी के बीच प्रवेश को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई, जिससे कुछ समय के लिए परिसर के बाहर तनाव का माहौल बन गया।

बताया गया कि विवाद के दौरान एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री पुनीत अग्रवाल और कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक बहस चलती रही। हालांकि विश्वविद्यालय परिसर के भीतर दीक्षांत समारोह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहा।

घटना के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस के व्यवहार को लेकर शिकायत दर्ज कराई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करने के बाद कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल