Home / सामाजिक / दिवंगत शिक्षक वासुदेव प्रसाद के परिवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम देगी लगभग 50 लाख रुपये की सहायता  

दिवंगत शिक्षक वासुदेव प्रसाद के परिवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम देगी लगभग 50 लाख रुपये की सहायता  

महाराजगंज श्रीनरायन गुप्ता 

टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने दिवंगत शिक्षक स्वर्गीय वासुदेव प्रसाद के परिवार को लगभग 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद आर्य के निर्देश पर जनपद महाराजगंज की जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टीम ने बृजमनगंज विकासखंड के कम्हरिया बुजुर्ग स्थित उनके आवास पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया तथा परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

जिला सहसंयोजक अनिल कुमार के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान टीम ने आवश्यक अभिलेखों एवं दस्तावेजों का सत्यापन कर अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रदेश टीम को भेज दिया।जिला सहसंयोजक सुनील कुमार गौतम ने बताया कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के आकस्मिक निधन की स्थिति में उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि संस्था अब तक अपने 556 दिवंगत सदस्यों के आश्रितों को लगभग 250 करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करा चुकी है, जिससे अनेक परिवारों को कठिन समय में सहारा मिला है।जिला सहसंयोजक सुनील प्रजापति ने बताया कि स्वर्गीय वासुदेव प्रसाद संस्था के विधिवत सदस्य थे। संस्था के नियमों के अनुसार उनकी नामिनी श्रीमती बिंदा देवी को लगभग 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और शीघ्र ही सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद आर्य ने दूरभाष के माध्यम से श्रीमती बिंदा देवी से वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी तथा भरोसा दिलाया कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम उनके परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़ी रहेगी।कार्यक्रम में महेश कुमार, आलोक वरुण, प्रकाश चंद, चंद प्रकाश, राम नयन प्रसाद, शैलेष कुमार मिश्र सहित अनेक पदाधिकारी, शिक्षक एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल