Home / विदेश / नेपाल के प्यूठान में सड़क हादसा: 21 में से 2 की मौत, कई घायल महराजगंज प्रशासन ने सभाला मोर्चा 

नेपाल के प्यूठान में सड़क हादसा: 21 में से 2 की मौत, कई घायल महराजगंज प्रशासन ने सभाला मोर्चा 

 

नेपाल 

नेपाल के प्यूठान जिले में गुरूवार की रात्रि हुए एक भीषण सड़क हादसे में चालक समेत कुल 21 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में एक महिला और एक बच्ची की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने तत्काल रूपनदेही के मुख्य जिला अधिकारी से संपर्क कर घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। सभी घायलों को लुंबिनी सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने के लिए एसडीएम नौतनवा, नवीन प्रसाद को मौके पर भेजा गया है। वहीं एडीएम (एफ/आर) सोनौली में कैंप कर नेपाली प्रशासन के साथ समन्वय बनाए हुए हैं।

प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर चार एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सहित कुल दस एंबुलेंस भेजी गईं। साथ ही जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की मेडिकल टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है तथा घायलों के लिए बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।

नेपाल प्रशासन की ओर से भी हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिलाधिकारी लगातार नेपाली अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं, ताकि राहत कार्यों में कोई बाधा न आए।

घायलों और मृतकों के परिजनों को नेपाल ले जाने के लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। जिलाधिकारी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल