Home / अपराध / लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक-ट्रेलर की टक्कर के बाद आग लगी, दो की जिंदा जलकर मौत  

लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक-ट्रेलर की टक्कर के बाद आग लगी, दो की जिंदा जलकर मौत  

बाराबंकी

लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर चौबीसी के पास मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस के अनुसार मुर्गी दाना लादकर जा रहे एक ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। ट्रेलर में चालक समेत चार लोग सवार थे। आग की चपेट में आने से ट्रेलर चालक और उस पर सवार एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे निगोहा थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी मनोज कुमार (40) को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। एक अन्य घायल का भी उपचार जारी है। प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि आग में बुरी तरह झुलस जाने के कारण मृत दोनों व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल