Home / Uncategorized / बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा: की मां-बहन समेत 6 महिलाओं की मौत, शादी का शगुन देने जा रही थीं सभी

बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा: की मां-बहन समेत 6 महिलाओं की मौत, शादी का शगुन देने जा रही थीं सभी

 

बदायूं उत्तर प्रदेश 

जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 6 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में दूल्हे की मां, उसकी बहन, दो भाभियां और एक पड़ोसी महिला शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बरेली-मथुरा हाईवे पर दो ट्रैक्टर रेस लगा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली ई-रिक्शा को रौंदते हुए निकल गई।

हादसे में ई-रिक्शा सवार महिलाएं ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर करीब 10 फीट के दायरे में शव बिखर गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

मृतकों की पहचान राजकुमारी (50), उनकी बेटी नारायणी (30), जेठानी रेवती (80), बहू गंगाश्री (30), सरला (32) तथा गांव की रहने वाली प्रेमावती (32) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि राजकुमारी के बेटे की शादी 29 जून को तय है। वह अपने परिवार की महिलाओं के साथ शादी का शगुन देने मायके जा रही थीं। लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है तथा ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल