Home / राजनीत / बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : योगी आदित्यनाथ

बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : योगी आदित्यनाथ

 

आजमगढ़

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav की पुत्री के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने तत्काल पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बेटी का सम्मान होना चाहिए। भारतीय संस्कारों में बेटियों और बहनों को सम्मान देने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा, “हम उन संस्कारों में पले-बढ़े हैं, जहां गांव की बेटी-बहन को सभी अपनी बेटी-बहन मानते हैं।”

योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे दूसरों को उपदेश देने के साथ अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को भी भाषा में संयम बरतने की सीख दें। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के कुछ लोग बहन-बेटियों, बुजुर्गों, दिवंगत व्यक्तियों और वरिष्ठ नेताओं के प्रति अमर्यादित टिप्पणियां करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं को संस्कारित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “अच्छा होगा कि वे अपने लोगों को समझाएं। यदि नहीं समझा सकते हैं तो हमारे हवाले कर दें, हम उन्हें समझा देंगे।”

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल