Home / विकास कार्य / सुल्तानपुर में निर्माणाधीन गोमती पुल के बीम में दरार, डीएम ने दिए जांच के आदेश  

सुल्तानपुर में निर्माणाधीन गोमती पुल के बीम में दरार, डीएम ने दिए जांच के आदेश  

सुलतानपुर

गोमती नदी पर गुदरा (कादीपुर विधानसभा) और सलाहपुर (लंभुआ विधानसभा) के बीच निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित पुल के एक बीम में दरार आने की खबर से सेतु निगम और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि बीम में दरार दिखाई देने के बाद निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दरार को सार्वजनिक नजरों से छिपाने के लिए संबंधित हिस्से को कपड़ों और बोरों से ढक दिया गया। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हुआ होता तो पुल के महत्वपूर्ण हिस्से में ऐसी तकनीकी खामी सामने नहीं आती।

यह पुल क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के लिए बनाया जा रहा है। करीब साढ़े सात वर्ष पहले शुरू हुए इस निर्माण कार्य को वर्ष 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल