Home / राजनीत / सपा सांसद डिंपल पर टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी बोले कांवड़िए…., भाजपा विधायक एफआईआर कराने पहुंचे थाने  

सपा सांसद डिंपल पर टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी बोले कांवड़िए…., भाजपा विधायक एफआईआर कराने पहुंचे थाने  

 

गाजियाबाद

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पहले से विवादों में घिरे ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के एक और बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। गुरुवार को मेरठ की एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कांवड़ियों को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिस पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई।

मौलाना के बयान के विरोध में भाजपा विधायक अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। विधायक ने आरोप लगाया कि यह बयान करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है और समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

उधर, मौलाना साजिद रशीदी का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में मिली शिकायत के आधार पर बयान की जांच की जा रही है। यदि प्रथम दृष्टया कोई आपराधिक मामला बनता है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल