लक्ष्मीपुर
वन विभाग की केवलापुर वन चौकी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि चौकी निर्धारित सरकारी भवन के बजाय वन दरोगा अपने घर से संचालित की जा रही है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वन चौकी का संचालन निजी आवास से होने के कारण आम लोगों को अपनी शिकायतें दर्ज कराने और विभागीय अधिकारियों से मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं सरकारी संसाधनों के उपयोग और विभागीय नियमों के पालन को लेकर भी प्रश्न खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि चौकी के नियमित संचालन और वन क्षेत्र की निगरानी पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद विभागीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।
इस संबंध में डीएफओ महराजगंज का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।यदि नियमों के विपरीत किसी प्रकार की व्यवस्था पाई गई तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।







